रानी शिरोमणि एक्सप्रेस में यात्री का लैपटॉप बैग चोरी, एक गिरफ्तार
खड़गपुर, ट्रेन संख्या 18003 अप रानी शिरोमणि एक्सप्रेस में
यात्री का लैपटॉप बैग चोरी होने के मामले में रविवार सुबह दस बजे पांसकुड़ा
राजकीय रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
चोरी का सामान भी आरोपित के कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया गया है।
सूत्रों
के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को मेचेदा रेलवे स्टेशन के आसपास रानी शिरोमणि
एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का लैपटॉप बैग चोरी हो गया था।
मामले की सूचना पाकर पांसकुड़ा राजकीय रेलवे पुलिस ने जांच शुरू की।
सूचना
के आधार पर पांसकुड़ा राजकीय रेलवे पुलिस ने पांसकुड़ा कार पार्किंग
क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने हारु पाल (32) को पकड़ लिया।
पुलिस
ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता
स्वीकार की। इसके बाद पांसकुड़ा राजकीय रेलवे पुलिस थाने में मामला दर्ज
किया गया। गिरफ्तार आरोपित हारु पाल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए
तमलुक स्थित सक्षम न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है।
खड़गपुर
रेलवे पुलिस के जयंत मुखर्जी (एसआरपी) ने "हिन्दुस्थान समाचार" को फोन पर
बताया कि यात्री की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
थी। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पांसकुड़ा कार पार्किंग क्षेत्र
में रविवार सुबह दस बजे कार्रवाई कर आरोपित को पकड़ा गया। उसके कब्जे से
चोरी का बैग, लैपटॉप और शिकायतकर्ता का जादवपुर विश्वविद्यालय का प्रवेश
पत्र बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है
कि क्या उसके साथ चोरी की घटना में और भी लोग शामिल हैं।















