देवरिया,  उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बनकटा थाना पुलिस ने रविवार काे शराब की अवैध तस्करी करने वाले गिराेह के दाे तस्कराें काे गिरफ्तार किया है। तलाशी के दाैरान कार से बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर बुजुर्ग चेकपाेस्ट पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से चार पेटी बीयर और छह बोतल शराब बरामद हुई, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। एएसपी ने बताया कि इस दाैरान पुलिस ने कार में सवार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रशांत कुमार और प्रियरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना बनकटा में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।