आगरमालवाः वाहन चोर गिरोह पकड़ाया, 5 बाइक जब्त
आगरमालवा, मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक शशि उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वाहन चोरियों के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक वाहन चोर गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं अन्य जिलों से चोरी की गई 05 मोटर सायकल बरामद करने में सफलता हांसिल की हैं।
पुलिस के अनुसार फरियादी गुमानसिंह पुत्र बापूसिंह चौहान निवासी ग्राम रोझानी द्वारा थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22/01/2026 को वह ग्राम खनोटा थाना सुसनेर से अपनी बाईक क्रमांक एमपी-70-एमसी-8467 से वापस अपने गांव रोझानी आ रहे थे।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं सतत पतारसी के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चारों आरोपियों विनोद पुत्र रमेशचंद्र मालवीय, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम ढोटी, अंकित पुत्र गोपाल गोस्वामी, उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जोगपुर, नासिर पुत्र मकबूल खान निवासी मनिहार वाड़ी वार्ड क्रमांक 02 पुलिस थाना कानड़. अर्जुन उर्फ शिवराज उर्फ सूर्या पुत्र अशोक गोसर, उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ढोटी ने चोरी की वारदातें करना स्वीकार करते हुए बताया कि वे नशे के आदी हैं
मामले में आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।















