सुलतानपुर,   उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के थाना जयसिंहपुर क्षेत्र में शुक्रवार की बीती रात एक युवक की गला दबाकर हत्त्या कर दी गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जाँच शुरू कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने शनिवार को बताया कि बीती रात लगभग 9 बजे के आसपास स्थानीय थाने को यह सूचना प्राप्त होती है कि ग्राम देवपरापार सूरज की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की टीम मौके पर पहुँची। मौके पर यह तथ्य संज्ञान में आया कि सूरज (22) कन्हैया लाल का पुत्र था।

मृतक के भाई ने एक शिकायती पत्र स्थानीय थाने पर दिया है, जिसके आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम आई हुई है, साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।