धारदार हथियार और ईंट से कुचलकर युवक की हत्या
पलामू, हरिहरगंज थाना क्षेत्र के वैद्य बिगहा गांव के समीप
आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे खाली पड़े खेत से 40 वर्ष के एक व्यक्ति का शव
पुलिस ने बरामद किया है। व्यक्ति की तेज धारदार हथियार और ईंट से कुचलकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
शनिवार की सुबह जब स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों की ओर से घटना की सूचना
मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने इसकी
पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चौकीदार के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर
पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।
इस मामले में
पुलिस घटना स्थल और आस पास के आवागमन रास्तों में सीसीटीवी फुटेज को भी
खंगाल रही है। फिलहाल घटना के कारण और इस कांड में शामिल अज्ञात अपराधियों
को पता किया जा रहा है।














