इतिहास के पन्नों में २४ मईः ...आवाज़ मैंं न दूंगा
1
अक्टूबर, 1919 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्मे मजरुह सुल्तानपुरी
हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध शायर और गीतकार थे। इनका पूरा नाम 'असरार उल
हसन ख़ान' था। इनके लिखे हुए कलाम में ज़िंदगी के अनछुए पहलुओं से रूबरू
कराने की ज़बरदस्त क्षमता थी। मजरूह सुल्तानपुरी ने चार दशक से भी ज़्यादा
अपने लंबे सिने कैरियर में क़रीब 300 फ़िल्मों के लिए लगभग 4000 गीतों की
रचना की। मजरूह सुल्तानपुरी के महत्त्वपूर्ण योगदान को देखते हुए वर्ष 1993
में उन्हें फ़िल्म जगत् के सर्वोच्च सम्मान 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार'
से नवाजा गया। इसके अलावा वर्ष 1964 मे प्रदर्शित फ़िल्म 'दोस्ती' में अपने
रचित गीत 'चाहूँगा मैं तुझे सांझ सवेरे' के लिए वह सर्वश्रेष्ठ गीतकार के
'फ़िल्म फ़ेयर' पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए। इस महान शायर और गीतकार ने
24 मई, 2000 को ८० साल की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।
अन्य
अहम घटनाएं-1994 - मीना (सऊदी अरब) में भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी
अधिक हाजियों की मृत्यु।2000 - दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर
समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।2002 - नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित
किया।2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति
योजना को स्वीकार किया।2005 - एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने
गये।2007 - एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।2008- उत्तर
प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ाने का
फैसला किया।
जन्म1969 - सुधीर कुमार वालिया - भारतीय थल सेना के
जांबाजों में से एक थे।1955 - राजेश रोशन - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध
संगीतकार हैं।1952 - रंजन मथाई - भारत के पूर्व 'भारतीय विदेश सचिव'।1954 -
बछेंद्री पाल - माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला।1937 -
थौनाओजम चौबा सिंह- भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।1928 - जन
कृष्णमूर्ति - 2001 से 2002 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
रहे।1920 - नीलमणि राउत्रे - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा राज्य के
भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।1899 - काज़ी नज़रुल इस्लाम - प्रसिद्ध बांग्ला
कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक थे।1896 - करतार सिंह सराभा - भारत के प्रसिद्ध
क्रान्तिकारियों में से एक।1819 - महारानी विक्टोरिया - ग्रेट ब्रिटेन और
आयरलैण्ड की महारानी
निधन2023 - टी. रिनपोछे - लद्दाख़ के प्रसिद्ध
आध्यात्मिक और राजनीतिक नेता थे।2000 - मजरूह सुल्तानपुरी- हिन्दी फ़िल्मों
के प्रसिद्ध गीतकार और शायर।1999 - गुरु हनुमान - भारत के महान् कुश्ती
प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान।1981 - एस. के. पाटिल - भारत के प्रमुख
राजनेता।1905 - प्रतापचंद्र मज़ूमदार - ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता।1990 -
के. एस. हेगड़े- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा
अध्यक्ष1879 - विलियम लायड गैरिसन - अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के
नेता1543 - निकोलस कॉपरनिकस - प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवराष्ट्रमंडल दिवसविश्व तपेदिक दिवस














