पति धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
रांची (RANCHI): दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को दुनिया से विदा हुए एक साल बीत गया है, लेकिन उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी के लिए इस नुकसान को स्वीकार करना आज भी आसान नहीं है। धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा ने उन्हें भावुक अंदाज में याद किया।
एक्स पर धर्मेंद्र के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की
हेमा ने भगवद्गीता का किया उल्लेख
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करने वाले लाखों प्रशंसकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों के संदेशों और प्यार से उन्हें यह महसूस हुआ कि धर्मेंद्र आज भी उनके दिलों में जीवित हैं। हेमा ने प्रशंसकों को उनके निरंतर समर्थन और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। उनके जाने से हिंदी सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया, जिसने अपने लंबे फिल्मी सफर में दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।















