हाथ की सर्जरी के बाद अभिनेता राम चरण अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराते नजर आये, पहली फोटो आई सामने
अभिनेता
राम चरण के हाथ की सर्जरी के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। सोशल
मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में वह अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराते
हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी दिखाई दे रही है। बताया जा
रहा है कि यह तस्वीर कोयंबटूर के गंगा अस्पताल की है, जहां उनकी सफल
सर्जरी की गई। तस्वीर सामने आने के बाद प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने
की कामना की है।
जानकारी के अनुसार, राम चरण को अपनी हालिया रिलीज
फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग के दौरान दाहिने हाथ की कलाई में चोट लगी थी।
फिल्म के एक पहलवानी वाले दृश्य की शूटिंग के दौरान लगी इस चोट के बावजूद
उन्होंने पहले फिल्म के प्रमोशन और अन्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी और
सर्जरी टाल दी। बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने ऑपरेशन कराने का
फैसला किया, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
राम
चरण के फैन क्लब ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि डॉक्टरों ने अभिनेता को
पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए आठ सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है।
उम्मीद की जा रही है कि स्वास्थ्य लाभ के बाद वह निर्देशक सुकुमार की आगामी
फिल्म आरसी17' की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। फिलहाल अभिनेता की सेहत में
लगातार सुधार हो रहा है और उनके प्रशंसक जल्द ही उन्हें फिर से बड़े पर्दे
पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।


-1776094655822111.jpg)









