शादी के बाद एक लड़की को अपने ससुराल वालों से तारीफ सुनना काफी पसंद होता
है। फिर चाहे वो अच्छे खाने को लेकर हो या उसके ऑउटफिट। इसके साथ ही एक
लड़की को ससुराल में सभी चीजें सोच-समझकर करनी होती हैं, ऐसे में कपड़ों का
चुनाव भी शामिल है। नई दुल्हन को शादी के बाद हर कोई देखने आता है। ऐसे में
उसको खूबसूरत दिखना जरूरी होता है। यदि आपकी भी नई शादी हुई है, तो आप
अपना ससुराल में इस तरह के पेप्लम स्टाइल सूट कैरी कर सकती हैं। इस तरह के
सूट में आपका लुक ब्यूटीफुल नजर आएगा। साथ ही, आपके ससुराल में पति, से
लेकर सास-जेठानी हर कोई आपकी खूब तारीफ करेगा। आइए एक नजर डाल लेते हैं इन
अट्रैक्टिव पेप्लम सूट सेट पर। जिनसे आप भी आइडिया लेकर अपने लुक को निखार
सकती हैं।
शादी के बाद लाल रंग के कपड़े ज्यादा न्यूली ब्राइड गर्ल्स पसंद करती हैं।
लाल रंग में आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है। ऐसे में आप
तस्वीर में दिखाया गया रेड फ्रिल डिजाइन पेप्लम सूट ट्राई कर सकती हैं। सूट
की कुर्ती पर सितारों का वर्क किया गया है। इसके साथ आप न्यूड मेकअप, ओपन
हेयर, रेड वेलवेट चूड़ियां और न्यूड रेड लिपस्टिक से अपना लुक कंप्लीट कर
सकती हैं। इस तरह के सूट आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से खरीद सकती हैं।
नई नवेली दुल्हन पर थोड़े हैवी ऑउटफिट ज्यादा प्रीटी लुक देते हैं। ऐसे में आप फोटो में नजर आ रहा जरी वर्क सूट
को कॉपी कर सकती हैं। सूट का बॉटम काफी घेरदार है। वहीं कुर्ती पर गोल्डन
कलर का जरी वर्क है और बाजू वन फोर्थ स्लीव्स हैं। इसके साथ आप पिंक और
गोल्डन बैंगल्स, सिंपल मेकअप, हाफ हेयर स्टाइल से अपना लुक कंप्लीट कर सकती
हैं। इस तरह के सूट आजकल मार्केट में खूब मिल रहे हैं।