रांची (RANCHI): हाल की रिपोर्ट्स के अनुसार, हर 3 में से 1 भारतीय बिना शराब पिए फैटी लिवर का शिकार हो रहा है. इसके अलावा, एक अन्य रिपोर्ट बताती है कि दुनिया की लगभग एक-तिहाई आबादी MASLD या फैटी लिवर से पीड़ित है, जो आगे चलकर लिवर सिरोसिस या लिवर कैंसर का कारण बन सकता है. यह एक ऐसी लिवर बीमारी है जो वजन, खान-पान और जीवनशैली से जुड़ी होती है.
डॉ. शेखर स्वरूप के अनुसार, 5 आसान तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं-
संतुलित आहार लें: लिवर के स्वास्थ्य और फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए सब्जियों, फलों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर आहार बहुत लाभकारी होता है.
अपने सह: रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखें.
फिजिकल वर्कआउट: सप्ताह में कुल 150 मिनट का मध्यम व्यायाम, जैसे साइक्लिंग, तैराकी और जॉगिंग, लिवर की बीमारी को कम करने में सहायक होता है.
नो अल्कोहल: यदि आपको नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर है, तो शराब का सेवन स्थिति को और खराब कर सकता है. लिवर के लिए शराब की कोई भी मात्रा सुरक्षित नहीं होती.
रहे हाइड्रेटेड: चीनी, वसा और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें और सब्जियों और बिना रिफाइंड अनाज को अपने आहार में शामिल करें. इसके अलावा, पर्याप्त पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें. छोटे-छोटे बदलाव और सरल आदतें आपके लिवर के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार ला सकती हैं.















