रांची,। राजधानी रांची में

सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व सफलतापूर्वक आयोजित करने को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को विधि व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान उन्‍होंने रांची के विभिन्न मंदिरों का जायजा लिया।

मौके पर उपायुक्त ने वरीय अधिकारियों के साथ रामनवमी जुलूस के रुट की जानकारी भी ली और जरूरी निर्देश दिया। उपायुक्‍त ने हेहल मंडप टोली मंदिर, दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर रातु रोड, विश्वनाथ शिव मंदिर पिस्का मोड़, श्री महावीर मंदिर पंड़रा, तपोवन मंदिर निवारणपुर तथा अन्य मंदिरों में रामनवमी पर्व की व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिया।

जुलुस मार्गों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति



जिला प्रशासन की ओर से रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस मार्गों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही राजधानी के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे से पैनी नजर रखी जाएगी। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे निगरानी की जाएगी। ताकि असामाजिक तत्व भ्रामक और आपत्तिजनक संदेश नहीं फैला सकें।

वहीं उपायुक्त ने रामनवमी जुलूस के रुट में प्रमुख स्थानों पर बेहतर व्यवस्था कराने के निर्देश दिया। साथ ही इन स्थानों पर लाइट की व्यवस्था करने, बैरिकेट, जुलुस मार्गों की साफ-सफाई, मेडिकल टीम और अन्य जरूरी इंतजाम समय पर कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि रांची में त्योहारों का आयोजन जिस तरह से सफलतापूर्वक किये गए हैं उसी तरह से आनेवाले दिनों में पर्व-त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से कराने का प्रयास सभी की जिम्मेवारी है। मौके पर जिला के संबंधित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

बड़ी खबर