रिजल्ट में कोडरमा पहला, पाकुड और जामताडा दूसरे और तीसरे स्थान पर, रांची का स्थान 21वां
रांची। जैक की ओर से मंगलवार को जारी 10 वीं बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट में राज्य भर में एक बार पुन: कोडरमा जिला पहले स्थान पर रहा। पाकुड दूसरे और जामताडा का तीसरा स्थान रहा।
वहीं राजधानी रांची की स्थिति दयनीय रही। 24 जिलों में से रांची जिले का स्थान 21 वां रहा।
रिजल्ट के अनुसार कोडरमा में 97.831 प्रतिशत रहा। वहीं पाकुड में 96.830, जामताडा में 96.337 प्रतिशत रिजल्ट रहा। वहीं रांची में 87.323 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसके अलावा जिलावार रिजल्ट लातेहार 96.268, साहेबगंज 96.236, बोकारो 95.782, हजारीबाग 94.644, पलामू 94.092, देवघर 94.014, दुमका 93.923, गिरिडीह 93.392, चतरा 92.443, धनबाद 91.550, गोडडा 91.484, गढवा 90.450, पूर्वी सिंहभूम 90.115, रामगढ 89.228, सिमडेगा 88.436, खूंटी 88.005, गुमला 87.846, सरायकेला-खरसावां 85.030, लोहरदगा 84.437 तथा पश्चिमी सिंहभूम का रिजल्ट 80.412 प्रतिशत रहा।