पूर्वी सिंहभूम में 26 पुलिस अधिकारियों का तबादला
पूर्वी सिंहभूम, वरीय पुलिस अधीक्षक ( एसएसपी) एहतेशाम वकारिव ने शुक्रवार रात पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में फेरबदल किए है।
स्थानांतरण आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक (पु०नि०) और पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) स्तर के कुल 26 पदाधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से बदलकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने नए पदस्थापित थाना या पुलिस प्रतिष्ठान में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस निरीक्षक चन्दन कुमार को पुलिस केन्द्र गोलमुरी पदस्थापित किया गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक मधुसूदन डे को साइबर अपराध थाना भेजा गया है।
वहीं पुलिस निरीक्षक संजय सुमन को सोनारी थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कुमार मुण्डा को परसुडीह थाना प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस निरीक्षक अविनाश कुमार की पदस्थापना साइबर अपराध थाना में की गई है। पुलिस निरीक्षक शंकर कुमार को पुलिस केन्द्र गोलमुरी, जबकि पुलिस निरीक्षक नित्यानंद प्रसाद को यातायात थाना प्रभारी, साकची के पद पर भेजा गया है।
पुलिस निरीक्षक बिरेन्द्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक अजय कुमार को घाटशिला अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है।
पुलिस अवर निरीक्षक शंकर प्रसाद कुशवाहा को गोलमुरी थाना, रवि होनाहागा को बहरागोड़ा थाना प्रभारी, अभिषेक कुमार-1 को परसुडीह थाना तथा कुमार इन्द्रेश को बरसोल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अवर निरीक्षक सुनिल कुमार भोक्ता को श्यामसुन्दरपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। पवन कुमार-1 को पुलिस केन्द्र गोलमुरी और अशोक कुमार-2 को कमलपुर थाना प्रभारी के रूप में नई पदस्थापना मिली है।
इसी तरह पुलिस अवर निरीक्षक धनन्जय पासवान को साकची थाना, मुकेश कुमार साव को कोवाली थाना प्रभारी, अमित कुमार चौधरी को परसुडीह थाना, अनुज कुमार सिंह को मुसाबनी थाना प्रभारी, करमपाल भगत को कदमा थाना, पंचम तिग्गा को डुमरिया थाना प्रभारी तथा अमित कुमार-3 को मानगो थाना में पदस्थापित किया गया है।














