झारखंड में एसआईआर सुनवाई 93 प्रतिशत पूरी, 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत निष्पादन का निर्देश
रांची, झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में से 41 में एसआईआर के तहत नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से जुड़े मामलों की सुनवाई 93 प्रतिशत से अधिक पूरी हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 40 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने निर्देश दिया कि सत्यापन के दौरान 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र भारतीय नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किया जाये। बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारी और संबंधित जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे।














