Ranchi : केंद्र सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVP-NPA), हैदराबाद में तैनात झारखंड कैडर के आईपीएस IPS अधिकारी एम तमिलवानन को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ACC ने उनके वर्तमान पद को अपग्रेड करने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है

पद को किया गया अस्थायी रूप से अपग्रेड

जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में वर्तमान में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत एम तमिलवानन के पद को अस्थायी रूप से अपग्रेड कर ज्वाइंट डायरेक्टर के स्तर का कर दिया गया है. गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा था. जिसे प्रशासनिक मंजूरी देते हुए एसीसी ACC ने तमिलवानन की इसी पद पर प्रोन्नति को हरी झंडी दे दी.

झारखंड कैडर के अधिकारी है तमिलवानन

एम तमिलवानन 2008 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस IPS अधिकारी है. झारखंड में अपनी सेवा के दौरान वे कई महत्वपूर्ण जिलों में एसएसपी SSP और एसपी SP के रूप में काम कर चुके है. वर्तमान में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में अपनी सेवाएं दे रहे है. जहां देश के युवा आईपीएस IPS अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाता है.