जब भारत ने खेला था अपना पहला वनडे मैच
इतिहास के पन्नों में 13 जुलाई : जब भारत ने खेला था अपना पहला वनडे मैच
13
जुलाई भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज है। इसी
दिन वर्ष 1974 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने वनडे इंटरनेशनल मैच के सफर
की शुरुआत की थी। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए
इस मुकाबले में भारत ने पहली बार 60 ओवर के प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय
क्रिकेट खेला।
उस समय भारतीय टीम की कमान अजीत वाडेकर के हाथों में
थी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 55 ओवरों में 265 रन
बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में 261 रन ही बना सकी और
मुकाबला चार विकेट से हार गई।
हालांकि परिणाम भारत के पक्ष में नहीं
रहा, लेकिन यही मुकाबला भारतीय क्रिकेट के उस सफर की शुरुआत बना जिसने आगे
चलकर विश्व क्रिकेट में नई इबारत लिखी। इसके बाद भारत ने 1983 और 2011 में
वनडे विश्व कप जीतकर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया और सीमित ओवरों
के क्रिकेट में खुद को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया।
भारत
के पहले वनडे मैच को आज भी भारतीय क्रिकेट के इतिहास का एक महत्वपूर्ण मील
का पत्थर माना जाता है, जिसने आने वाली पीढ़ियों के लिए नई संभावनाओं के
द्वार खोले।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1645 - अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1803- राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
1882 - रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र 'संजीवनी' ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
1923 - कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से 'हॉलीवुड' लिखा गया।
1929- क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
1930 - आज ही के दिन दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता ‘फीफा वर्ल्ड कप’ की शुरुआत हुई थी।
1937 - 'क्रिस्पी क्रीम' नामक डोनट कंपनी की स्थापना हुई।
1963
- भारत सरकार ने घोषणा की कि वह दक्षिण अफ्रीका के विमानों के लिए लैंडिंग
सुविधाओं से इनकार करके उनके साथ लिंक में कटौती करेगी।
1974 - आज
के दिन भारत ने अपना ‘पहला वनडे मैच’ खेला था। अजीत वाडेकर की कप्तानी में
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में भारत 4 विकेट से हार गया था।
1977- भारत सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मानों को वापस लेने की घोषणा की थी।
1998
- भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का
प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता, ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर
हस्ताक्षर किया।
2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
2001 - वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
2004
- रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों
के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
2006 - परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
2008 - अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
2011
- मुम्बई के तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन बम विस्फोट हुए जिसमें मरने वालों
की कुल संख्या 20 से अधिक और घायलों की संख्या 130 थी।
जन्म
1892 - केसरबाई केरकर - पद्म भूषण से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका थीं।
1922 - एंकर जोर्गेनसेन - डेनमार्क के 16वें प्रधानमंत्री।
1927 - सिमोन वेल - यूरोपीय संसद के अध्यक्ष।
1932 - बीना राय - हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
1933 - भीष्म नारायण सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो असम और मेघालय के राज्यपाल रहे।
1939 - प्रकाश मेहरा - हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता और निर्देशक, जिन्हें ‘मसाला फिल्मों’ की शुरुआत के लिए जाना जाता है।
1941 - सुनीता जैन - हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार।
1941 - टी. कल्पना देवी - आठवीं लोकसभा की सदस्य।
1944 - जोरामथंगा - राजनीतिक दल 'मिज़ो नेशनल फ्रंट' के राजनीतिज्ञ हैं।
1944 - एर्नो रूबिक - प्रोफेसर, आविष्कारक और वास्तुकार।
1947 - अस्ताद देबू - विश्व प्रसिद्ध भारतीय समकालीन नर्तक और कोरियोग्राफर थे।
निधन
1995 - आशापूर्णा देवी - बंगाली लेखिका और उपन्यासकार।
2010 - मनोहारी सिंह - सैक्सोफोनिस्ट आर.डी. बर्मन के बैंड का हिस्सा।
2021 - यशपाल शर्मा - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर, जो 1983 में पहली बार 'क्रिकेट विश्वकप' विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे।













