सांसद ने विपक्ष पर लगाया संसद नहीं चलने देने का आरोप
हजारीबाग, । मानसून सत्र समाप्त होने के बाद हजारीबाग के भाजपा सांसद मनीष जायसवाल अपने क्षेत्र हजारीबाग पहुंचे और सोमवार को प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर संसद नहीं चलने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कारण मानसून सत्र बर्बाद हो गया। 21 दिनों का सत्र 19 दिन चलना था, जिसमें 120 घंटे की कार्यवाही होना तय था, लेकिन लोकसभा सिर्फ 30 घंटे ही चली। सांसद ने कहा कि जनता के पैसे से ही सत्र चलता है और विपक्ष ने चर्चा तक नहीं होने दी।
सांसद ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र से संबंधित 40 प्रश्न उठाए, जिनमें 32 सीधे हजारीबाग के विकास से जुड़े थे। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्रीय विकास के लिए कई मंत्री और विभागीय अधिकारियों से मुलाकात भी की। मनीष जायसवाल ने ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों से बिल पास हो चुका है