चाईबासा नगर कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन, नई टीम को मिली जिम्मेदारी
पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से रविवार को नगर कांग्रेस कमिटी की एक अहम बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता मो. सलीम ने की, जबकि संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया। बैठक में नगर कांग्रेस के पर्यवेक्षक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में मंथन-संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर कमिटी का पुनर्गठन किया गया।
बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें मो. सलीम को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
उपाध्यक्ष के रूप में सुभाष राम तुरी और मो. एहसान का चयन किया गया। महासचिव पद पर प्रेम निषाद, डॉ. क्रांति प्रकाश, बिट्टू सिंह, शंभु कच्छप, मो. अखलाक, विजय सिंह, मो. शहजादा, राहुल महतो, मो. शहनवाज हुसैन, मो. वजीर और मो. अजमत को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक राजेश शुक्ला और जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को सामाजिक स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नई टीम पूरी निष्ठा, कर्मठता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी।
बैठक में संविधान बचाव रैली को लेकर भी चर्चा हुई और रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, साकरी दोंगो, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र कच्छप, राम सिंह सावैयां, हरि राव, राकेश सिंह, विक्की बरहा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।