28 अगस्त 1928 को भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में नेहरू रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। यह ब्रिटिश इंडिया के लिए एक स्वशासित संविधान का प्रथम प्रस्तावित मसौदा था। इसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा वित्तीय और राजनीतिक सुधारों के लिए तैयार किया गया था और यह डॉ. भीमराव आंबेडकर की अध्यक्षता में हुआ था। हालांकि रिपोर्ट का नाम पंडित जवाहरलाल नेहरू के सम्मान में रखा गया, जिन्होंने इस रिपोर्ट की प्रमुख रूप से तैयारी में योगदान दिया था।

नेहरू रिपोर्ट ने भारतीय राजनीतिक जगत में संवैधानिक सुधार की भूमिका को पुनः स्थापित किया। भविष्य में संविधान सभा द्वारा संविधान निर्माण की दिशा को आकार दिया और इसे भारत की राजनीतिक चेतना और स्वशासन की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव माना जाता है।

अन्य अहम घटनाएंः

1521 - तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।

1600 - मुगलों ने अहमदनगर पर कब्ज़ा किया।

1845 - प्रसिद्ध पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन का पहला संस्करण छपा।

1858 - उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म हुआ।

1898 - न्यू बर्न, उत्तरी कैरोलिना के फार्मासिस्ट कैलेब ब्रैडम ने अपने कार्बोनेटेड पेय का नाम "ब्रैड्स ड्रिंक" से बदलकर पेप्सी-कोला कर दिया.

1904- कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।

1914 - प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई।

1916 - इटली ने प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1928 - भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में नेहरू रिपोर्ट प्रस्तुत की।

1955 - शिकागो के अश्वेत किशोर एम्मेट टिल का मिसिसिपी में अपहरण कर लिया गया, जो बाद में उनकी निर्मम हत्या का कारण बना. उनकी मृत्यु ने नागरिक अधिकार आंदोलन को गति दी।

1956 - इंग्‍लैड ने ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज पर कब्‍जा जमाया।

1963 - मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने वाशिंगटन डीसी में लिंकन मेमोरियल के सामने "आई हैव ए ड्रीम" भाषण दिया, जिसे अमेरिकी इतिहास के सबसे प्रभावशाली भाषणों में से एक माना जाता है।

1972 - साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया।

1975 - अनुज नय्यर - मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी।

1984 - सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1986 - भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली पहली महिला बनीं।

1990 - ईराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रान्त घोषित किया।

1992 - श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की।

1996 - इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

1999 - मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।

2000 - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।

2001 - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।

2006 - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।

2008 - अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।

2011 - अन्ना हजारे ने दिल्ली में 13 दिनों के अनशन को समाप्त किया, जब भारतीय संसद ने उनकी मांगों के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया.

2013 - गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।

2017 - पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।

जन्मः

1855 - नारायण गुरु - भारत के महान संत एवं समाज सुधारक।

1896 - रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी - भारत के प्रसिद्ध शायर, लेखक और आलोचक।

1913 - आबिदा सुल्तान - भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट।

1922 - विजया देवी - भारतीय राजकुमारी।

1926 - टी.वी. राजेश्वर - उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल।

1928 - विलायत खां - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक।

1928 - एम.जी.के. मेनन - 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष।

1929 - राजेंद्र यादव - प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार।

1932 - सरस्वती प्रसाद -चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।

1942 - नरेंद्र चंद्र देबबर्मा - भारतीय राजनीतिज्ञ, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के अध्यक्ष और अगरतला ऑल इंडिया रेडियो के निदेशक।

1952 - जगदीश सिंह खेहर - भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश।

1969 - जेसन प्रीस्टली - कनाडाई अभिनेता और निर्माता।

1992 - अन्नू रानी - 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी।

निधनः

1667 - जयसिंह - आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।

2006 - शंखो चौधरी - भारतीय मूर्तिकार थे, जो भारत के कला परिदृश्य में एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे।

2011 - कपिल देव द्विवेदी - वेद, वेदांग, संस्कृत, व्याकरण एवं भाषा विज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।

महत्वपूर्ण दिवस और अवसरः

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा