प्रधानमंत्री मोदी ने ताशकंद में एक खास योग सत्र में लिया भाग
नई
दिल्ली/ताशकंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार
को उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में एक खास योग सत्र में भाग लिया।
इसमें उज़्बेकिस्तान के 52 योग साधक शामिल थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने
एक्स पर लिखा, “इस साल की शुरुआत में अहमदाबाद में आयोजित पहली वर्ल्ड
योगासन चैंपियनशिप में उज़्बेकिस्तान ने गर्व के साथ हिस्सा लिया था। आज
कुछ पदक विजेता भी यहां मौजूद थे। वे भारत और चैंपियनशिप की शानदार यादें
लेकर लौटे हैं। मैं योग को लोकप्रिय बनाने की दिशा में किए गए काम के लिए
उज़्बेकिस्तान योग महासंघ की सराहना करता हूं।”
उल्लेखनीय है कि
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिवसीय
यात्रा पर हैं। इस दौरान वह उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शफकत मिर्जियोयेफ
के साथ व्यापार और निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा तथा ऊर्जा क्षेत्र में
सहयोग और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।















