गायों के पेट से निकल रहा प्लास्टिक, पशु चिकित्सा शिविर में खुलासा
मुंबई, सड़कों पर फेंकी गई प्लास्टिक की थैलियां बेजुबान पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। घाटकोपर में आयोजित मुफ्त पशु शल्य चिकित्सा शिविर में गायों के पेट से 40 से 50 किलो तक प्लास्टिक निकलने की जानकारी सामने आई है।
महापौर ने लोगों से भोजन प्लास्टिक में बांधकर सड़कों पर नहीं फेंकने और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बेजुबान पशु अपनी पीड़ा बता नहीं सकते, इसलिए उनकी देखभाल करना मनुष्य का कर्तव्य है। बीमार या घायल पशु-पक्षी दिखने पर animalcamp.alwayscare.org पर या 96358 39888 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।















