तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की जल शक्ति मंत्री से मुलाकात
नई
दिल्ली, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने
बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से यहां मुलाकात की। इस
दौरान उन्होंने तुम्मिदिहेट्टी बैराज की प्रस्तावित ऊंचाई को लेकर
महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाधान के
लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से
बातचीत कर बैराज की ऊंचाई 150 मीटर तक स्वीकृत कराने का आग्रह किया।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार
रेड्डी और राज्य के कई सांसद भी मौजूद थे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने
केंद्रीय मंत्री को बताया कि तेलंगाना सरकार तुम्मिदिहेट्टी बैराज का
निर्माण 150 मीटर की ऊंचाई पर करना चाहती है, जबकि महाराष्ट्र सरकार ने
कथित तौर पर 148 मीटर की ऊंचाई पर ही सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि इस
मतभेद के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।
रेड्डी ने जल
शक्ति मंत्री से अनुरोध किया कि वह दोनों राज्यों के बीच समन्वय स्थापित कर
इस विवाद का जल्द समाधान निकालें, ताकि परियोजना पर काम आगे बढ़ सके।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य की सिंचाई जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण है
और इसके लंबित रहने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

-1785928421004.webp)









-1785928421004.webp)



