द्रमुक और कांग्रेस ने पारित नहीं होने दिया महिला आरक्षण विधेयक: अमित शााह्
चेन्नई, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महिलाओं को
अधिकार देने वाले महिला आरक्षण विधेयक को द्रमुक और कांग्रेस ने संसद में
पारित नहीं होने दिया। इस गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल को रोक दिया।
उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) की सरकार में चल रहे
भ्रष्टाचार का अंत होगा और तमिलनाडु में करुणानिधि, उनके बेटे स्टालिन और
फिर उनका बेटा वाली परिवारवादी राजनीति चल रही है।
केंद्रीय
मंत्री अमित शाह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के चलते ईरोड जिले के मोडक्कुरिची
विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कृतिका के
समर्थन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अमित शाह के वहां
पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकोें ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका
स्वागत किया। अमित शाह का रोड शो शिवगिरि सरकारी अस्पताल क्षेत्र से शुरू
हुआ और तीरन चिन्नमलाई की प्रतिमा के पास उन्होंने रोड शो पूरा कर वहां
पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में एक सभा की।
इस मौके पर केंद्रीय गृह
मंत्री ने हिंदी में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अखिल भारतीय
अन्ना द्रविड़ मुनत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पडी पलानीस्वामी
के नेतृत्व में एक मजबूत गठबंधन बना है। तमिलनाडु में राष्ट्रीय
जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने पर राज्य की खोई हुई प्रतिष्ठा
वापस लाई जाएगी। शाह ने कहा कि द्रमुक सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार का अंत
होगा। तमिलनाडु में करुणानिधि, उनके बेटे स्टालिन और फिर उनके बेटे की
परिवारवादी राजनीति चल रही है और स्टालिन का एकमात्र लक्ष्य अपने बेटे को
मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार देने वाले महिला
आरक्षण विधेयक को द्रमुक और कांग्रेस ने पारित नहीं होने दिया। इस गठबंधन
ने महिला आरक्षण बिल को रोक दिया।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री शाह
ने गिंडी स्थित एक निजी स्टार होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक
करेंगे। इसके बाद शाम 4:20 बजे मायलापुर कापालीश्वर मंदिर में अमित शाह
दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मायलापुर कापालीश्वर मंदिर के पास से
शुरू होने वाले रोड शो में भाग लेंगे। मायलापुर से भाजपा उम्मीदवार डॉ.
तमिलिसाई सौंदर्यराजन और चेन्नई में चुनाव लड़ रहे अन्नाद्रमुक-भाजपा
गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में वे वोट मांगेंगे। यह रोड शो शाम 6 बजे
तक चलेगा। इसके बाद वे गिंडी के निजी स्टार होटल वापस जाएंगे। फिर रात
7:40 बजे चेन्नई हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।














