श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सीईओ चयन के लिए सर्च कमेटी ने सौंपी अंतिम रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल न्यास को दिया
अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी
अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने अपनी व्यापक मूल्यांकन
प्रक्रिया पूरी कर ली है। कमेटी के सचिव समीर पंडा ने मंगलवार को बताया कि
कमेटी आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप रही
है,
जिसमें सीईओ पद के लिए तीन योग्य प्रत्याशियों का पैनल शामिल है।सर्च
कमेटी में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल
(सेवानिवृत्त) वी.के. चतुर्वेदी और परमाणु वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावरे शामिल
हैं। रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण के दौरान पूज्य संत गोविन्ददेव गिरी,
कोषाध्यक्ष व ट्रस्टी, महंत दिनेंद्र दास, महासचिव चंपत राय सहित ट्रस्ट के
अन्य पदाधिकारी, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद
रहे।पंडा ने बताया कि चयन प्रक्रिया 5,585 आवेदनों के साथ शुरू हुई थी।
एसआई तकनीक और मैनुअल प्रक्रिया के संयोजन से बहु-स्तरीय मूल्यांकन किया
गया। दिल्ली-एनसीआर, पुणे और संबलपुर (उड़ीसा) की टीमों ने समानांतर रूप से
कार्य किया। शॉर्टलिस्टिंग के बाद 16 अंतिम प्रत्याशियों ने 11 और 12
अगस्त को अयोध्या में प्रत्यक्ष संवाद में भाग लिया।
प्रक्रिया का
समय-क्रम: 6 जुलाई: चयन समिति का गठन 11 जुलाई: प्रथम बैठक, पात्रता मानदंड
तय 14 जुलाई: समीर पंडा सचिव नियुक्त 18 जुलाई: आवेदन प्रक्रिया बंद 3-6
अगस्त: ऑनलाइन संवाद 11-12 अगस्त: अंतिम 16 आवेदकों से अयोध्या में
प्रत्यक्ष संवाद
कमेटी ने बताया कि आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी
के शुभ अवसर पर तीन योग्य प्रत्याशियों का पैनल न्यास को सौंपा जा रहा है।
अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा न्यास द्वारा की जाएगी।