मायावती 24 मई काे लखनऊ में करेंगी बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव पर हाेगी चर्चा
लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 24
मई (रविवार) को बैठक करने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ
पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।
बसपा की ओर से शनिवार को एक
पत्र जारी कर बताया गया कि 12 माल एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय पर रविवार
को पार्टी की प्रमुख मायावती बैठक करेंगी। बैठक में संगठन की जमीनी
मजबूती, आर्थिक स्थिति और पिछली बैठक में दिए गये दिशा निर्देशों की प्रगति
रिपोर्ट ली जाएगी।
पार्टी के जनाधार और आगामी विधानसभा चुनाव की
तैयारी और प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बैठक सुबह 11
बजे शुरू होगी। इसमें मीडिया को भी बुलाया गया है।















