नगांव,  असम की नगांव लोकसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह आरंभ हुई। दिन के 10 बजे तक की मतगणना के अनुसार राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने भारी बढ़त बना ली है। जबकि, कांग्रेस दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर एआईयूडीएफ पहुंच गई है।

चुनाव आयोग की आधिकारिक सूचना के अनुसार भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा को 47402 मत मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर एआईयूडीएफ के उम्मीदवार मौलाना बदरुद्दीन अजमल हैं, जिन्हें 21107 मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार शिबामोनी बोरा को 6544 वोट मिले हैं। वहीं नोटा पर 567 मत दर्ज हुए हैं।

भाजपा, कांग्रेस, एआईयूडीएफ समेत कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

झारखंड की ताज़ा खबरें