रांची,  श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 204 वां श्री सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। राम सिया राम सिया राम जय जय राम...के गायन और बजरंग बली के जय जयकारों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। मंडल के निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया और कार्यकारणी सदस्य राजेश ढांढनीया ने रौनक श्रुति पोद्दार से बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्जवलित कराई।

साथ ही पोद्दार परिवार ने केसरिया पेड़ा गुड़ चना फल प्रसाद का भोग अर्पित किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक डफली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ उपस्थित भक्तजनों से करवाया गया। सुंदरकांड के पाठ के बाद पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके महाआरती करके भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, उपाध्यक्ष श्रवन ढानढनिया, अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य राजेश ढांढनीया, रौनक पोद्दार, श्रुति पोद्दार सहित अन्य भक्त उपस्थित थे।