धूमधाम से मनाया गया श्री साई धाम का वाषिकोत्सव
गुमला, जशपुर रोड स्थित श्री साईधाम,करौंदी का वार्षिकोत्सव गुरुवार काे धूमधाम से मनाया गया। पुरोहित की ओर से बाबा की विशेष पूजा- अर्चना कराई गई। अनुष्ठान में यजमान की भूमिका दुनिया सिंह और उनकी धर्मपत्नी कृष्णा ने निभाई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारा
में सैकड़ों भक्तों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर गुमला नगर परिषद
के अध्यक्ष शंकुतला उरांव,उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी,सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा.अनुपम
किशोर,धर्मवीर आनंद, संतोष कुमार,रोहित कुमार, बिट्टू,आचार्य संजय कुमार, अजय
कुमार,अनिकेत कुमार, अलख नारायण सिंह, मुद्रिका सिंह,सरयू साहु,
अरूण केसरी,रेखा केसरी,विपिन कुमार सिन्हा,अलीना दास,सुभाष कुमार सहित अन्य
प्रमुख लोगों के अलावा
बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।















