मां रक्षा काली की पूजा 16 अप्रैल को
रांची, । रांची के मेसरा
बस्ती में इस वर्ष भी 16 अप्रैल को मां रक्षा काली पूजा धूमधाम से मनाई
जाएगी। शेखर परिवार की कुलदेवी के रूप में शुरू हुई यह परंपरा पिछले 163
वर्षों से निरंतर जारी है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार पूजा
का शुभारंभ रात 12 बजे विधि-विधान के साथ होगा, जबकि 17 अप्रैल को शाम 7
बजे प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इस पूजा की ख्याति इतनी है कि अन्य
राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। अध्यक्ष भगवान शेखर और रघुनंदन
शेखर सहित पूरा परिवार इस आयोजन को सफल बनाने में जुटा है। साधकों के
अनुसार, पूर्वजों की ओर से शुरू की गई इस आध्यात्मिक विरासत को आने वाली
पीढ़ियां भी पूरी निष्ठा के साथ निभा रही हैं।















