असम के मुख्यमंत्री ने दुर्गा सप्तमी पर दी शुभकामनाएं
गुवाहाटी, : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज शारदीय दुर्गोत्सव की सप्तमी पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इस पावन अवसर पर उन्होंने मां ताम्रेश्वरी के श्रीचरणों में आशीर्वाद की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि देवी मां समस्त अपशक्तियों का विनाश कर राज्य को सर्वांगसुंदर और समृद्ध बनाए रखें।