मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कामना की कि परमपिता परमात्मा प्रतिभा सिंह को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह का सार्वजनिक जीवन तथा प्रदेश के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी इस अवसर पर प्रतिभा सिंह को बधाई दी और उनके दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की।
प्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्वगीर्य वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। वह मंडी से तीन बार सांसद रह चुकी हैं और वर्तमान में सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की माता हैं।