नासा का मिशन आर्टेमिस-2 पूरा, दस दिनों बाद चांद के पास जाकर लौटे चारों अंतरिक्ष यात्री
नासा ने एक्स
पर दी गई जानकारी में बताया कि चंद्र मिशन आर्टेमिस-2 के चारों अंतरिक्ष
यात्री कमांडर रीड वाइजमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडा
के जेरेमी हैनसेन सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनका ओरियन अंतरिक्ष यान
प्रशांत महासागर में उतरा। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट के पास हुई यह
लैंडिंग स्थानीय समय अनुसार रात 8:07 बजे ( भारतीय समयानुसार 11 अप्रैल की
सुबह 5:37 बजे) हुई। यह मिशन 1 अप्रैल को फ्लोरिडा से प्रक्षेपित किया गया
था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सफलता पर बधाई दी है।
नासा ने
अंतरिक्ष यान की लैंडिंग का वीडियो शेयर कर एक्स पर लिखा, "रीड, विक्टर,
क्रिस्टीना और जेरेमी, आपका घर में स्वागत है! आर्टेमिस II एस्ट्रोनॉट्स 11
अप्रैल को रात 8:07 बजे (अमेरिकी समय के अनुसार) उतर गए हैं, जिससे उनका
ऐतिहासिक 10 दिनों का मिशन खत्म हो गया है।"















