भारत ने नेपाल भेजी सहायता की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन दवाएं काठमांडू पहुंची
काठमांडू, नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के
बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से भेजी गई राहत सहायता की
पांचवीं खेप काठमांडू पहुंच चुकी है।
काठमांडू के त्रिभुवन
अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारत द्वारा भेजी गई राहत सामग्री को भारतीय
दूतावास के प्रतिनिधि ने नेपाल सरकार के प्रतिनिधि को हस्तांतरित किया।
भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार सुबह जानकारी दी कि भारत से
सहायता की पांचवीं खेप विमान के जरिए नेपाल के लिए रवाना हुई।
उन्होंने
बताया कि विमान में विशेष खोज एवं बचाव उपकरणों से लैस 11 सदस्यीय बचाव दल
तथा 5.5 टन आवश्यक दवाइयां भेजी गई हैं। यह दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों
में खोज एवं बचाव अभियान में सहायता करेगा। अभी दो दिन पहले ही भारत ने
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 11 टन राहत सामग्री और तकनीकी दल के साथ चौथा
विमान नेपाल भेजा था।
नेपाल में इस समय बचाव और राहत कार्य तेजी से
जारी है। भारत समेत विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की ओर से भी
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।















