नेपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए आज भी चल रहा है बालेन का बुलडोजर
काठमांडू, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के कड़े निर्देशन के
बाद राजधानी काठमांडू सहित देश के कई हिस्सों में रहे अतिक्रमण को हटाने के
लिए बुलडोजर चलाने का काम शनिवार को भी जारी है।
नदी किनारों और
अतिक्रमित सार्वजनिक भूमि पर बने ढांचों को हटाने के अपने अभियान का दायरा
सरकार ने बढ़ा दिया है। इसी क्रम में शनिवार को काठमांडू के बालाजु और
माछापोखरी क्षेत्रों में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया
गया।
स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बलों और संबंधित निकायों के समन्वय
में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नदी किनारों और सार्वजनिक जमीन पर बने
घरों, दुकानों तथा अन्य अस्थायी संरचनाओं को हटाया जा रहा है।
अधिकारियों
के अनुसार यह अभियान अतिक्रमित भूमि को पुनः सरकारी नियंत्रण में लेने और
संवेदनशील क्षेत्रों में बसी बस्तियों से जुड़े जोखिम को कम करने की व्यापक
पहल का हिस्सा है।
इससे पहले शुक्रवार को बल्खु, बंशीघाट और गोंगबु
सहित विभिन्न इलाकों में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की गई थी, जहां
बुलडोजरों की मदद से अवैध माने गए ढांचों को हटाया गया।
अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी यह अभियान जारी रहेगा।















