तिब्बत के केरूंग में बाढ़ में 546 लोग लापता, इनमें 104 नेपाली और 49 भारतीय
काठमांडू, चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ में
केरूंग में 546 लोग लापता हो गए हैं। चीन के सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी के
अनुसार, लापता लोगों में 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं। लापता
विदेशी नागरिकों में नेपाली नागरिकों की संख्या सबसे अधिक है। चीन के
अधिकारियों के अनुसार, 104 नेपाली नागरिक और 49 भारतीय नागरिक अब भी लापता
हैं।
लापता विदेशी नागरिक, जैसा सीसीटीवी ने बताया
नेपाल : 104
भारत: 49
लातविया: 33
अमेरिका: 18
ब्रिटेन: 15
कनाडा और ऑस्ट्रेलिया: 6-6
दक्षिण अफ्रीका: 4
मलेशिया, जर्मनी और रूस: 3-3
फ्रांस, न्यूजीलैंड, एस्टोनिया और आयरलैंड: 2-2
फिनलैंड, नीदरलैंड, लिथुआनिया, पुर्तगाल, यूक्रेन, स्पेन और हंगरी: 1-1
चीन
के अधिकारियों ने लापता नागरिकों के संबंध में उनके देशों के दूतावासों और
कांसुलर सेवाओं को इसकी औपचारिक जानकारी दे दी है। सरकारी प्रसारक के
अनुसार, यह विवरण विदेश मंत्रालय, सार्वजनिक सुरक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन
तथा आपातकालीन प्रबंधन समेत विभिन्न निकायों के संयुक्त जांच और समन्वय के
बाद तैयार किया गया है।















