मठ से चोरी गई अष्टधातु मूर्तियां बरामद, तीन गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, देशबंधु पाड़ा स्थित श्री श्री नरोत्तम गौड़ीय मठ में चोरी
के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मठ में चोरी हुए 22
अष्टधातु के गोपाल मूर्तियां और अन्य बर्तन बरामद कर लिए है। इस मामले में
तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने
बताया कि दो चोरी की घटना के बाद शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर
शांतिनगर निवासी प्रसेंजीत सरकार को हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ पहले
से ही चोरी के कई मामले दर्ज है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने ये सामान
बेचने के लिए लिया था।
प्रसेंजीत से गहन पूछताछ में दिलीप सरकार और
पियाल सरकार का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने ईस्टर्न बाईपास के पास
ढाकेश्वरी मोड़ स्थित दिलीप सरकार के घर पर छापा मारा, जहां से चोरी हुई
मूर्तियां और बर्तन बरामद किए गए। इसके बाद दिलीप सरकार और पियाल सरकार को
गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रसेंजीत के अनुसार, ये दोनों कबाड़ (स्क्रैप) का कारोबार करते हैं और उन्होंने ये सामान खरीदा था।
पुलिस
की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस चोरी के पीछे एक मुख्य आरोपित है,
जो अभी फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
सिलीगुड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।















