रांची (RANCHI): कोलकाता में मंगलवार सुबह भूकंप के झटकों से उत्तर बंगाल कांप उठा। सुबह करीब सात बजे सिलीगुड़ी और इसके आसपास के इलाकों में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश नेपाल में था।

कंपन की तीव्रता 5.4 मापी गई


खबर लिखे जाने तक भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की ओर से भूकंप की आधिकारिक तीव्रता को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई । शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर कंपन की तीव्रता 5.4 मापी गई है। बताया जा रहा है कि इस भूकंप की उत्पत्ति नेपाल के कोशी क्षेत्र में जमीन से लगभग नौ किलोमीटर की गहराई में हुई थी। भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।