नियुक्ति भ्रष्टाचार प्रकरण से हुई बंगाल की बदनामी : शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के
बहुचर्चित नियुक्ति घोटाले को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। शनिवार को
सियालदह में सरकारी पहल पर आयोजित रोजगार मेले में पहुंच कर मुख्यमंत्री ने
कहा, “नियुक्ति भ्रष्टाचार के कारण हमारे राज्य की काफी बदनामी हुई है।
पश्चिम बंगाल से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में
सब कुछ नष्ट हो गया। पश्चिम बंगाल को इस खराब छवि से बाहर निकालना होगा।”
इस
दिन नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कई घोषणाएं भी कीं।
उन्होंने कहा, “विधानसभा के अगले सत्र में नियुक्ति को लेकर नया कानून लाया
जाएगा। नई पीढ़ी के सपनों को पूरा करने की कोशिश की जा रही है।”
मुख्यमंत्री
ने राज्य में परीक्षा केंद्रों की स्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा, “राज्य के परीक्षा केंद्र भी दूषित हो चुके हैं। इसी कारण
रेलवे की परीक्षाएं पश्चिम बंगाल में आयोजित नहीं की जा रही थीं।”
सियालदह
के रोजगार मेले से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की
जमकर सराहना की। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “प्रधानमंत्री पारदर्शिता के साथ
मेधावी युवाओं को नौकरी के अवसर दे रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री की
जिम्मेदारी निभाने की भावना की हर जगह प्रशंसा हो रही है।”
इसके
अलावा उन्होंने ओएमआर भ्रष्टाचार को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा,
“ओएमआर के साथ कार्बन कॉपी जमा कराना गलत प्रथा है। प्रत्येक परीक्षार्थी
को ओएमआर की कार्बन कॉपी दी जानी चाहिए। हम चाहते हैं कि मौखिक अंकों का
महत्व कुछ कम किया जाए और राज्य में पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां
हों।”इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी मौजूद
रहे।















