बंगाल में बनेगा गुरु नानक भवन : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
रांची (RANCHI): पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर राज्य में गुरु नानक देव के नाम पर एक भवन निर्माण की घोषणा की। प्रकाश पर्व के मौके पर डानकुनी स्थित एक गुरुद्वारे में पहुंचे मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि यदि बंगाल में हज भवन बन सकता है, तो गुरु नानक के नाम पर भवन क्यों नहीं बनाया जा सकता?
गुरु नानक जी के नाम पर भवन बनाया जाएगा:मुख्यमंत्री
भवन निर्माण की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "गुरु नानक जी के नाम पर भवन बनाया जाएगा। इससे बड़ी उपलब्धि और कुछ नहीं हो सकती।" पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार केवल एक ही समुदाय को अल्पसंख्यक के रूप में मान्यता देती थी, लेकिन हमारी सरकार सभी को समान सम्मान देती है। सिख और जैन सभी अल्पसंख्यक हैं और उनके विकास के लिए काम किया जाएगा।
इस गुरुद्वारे के साथ मेरा बहुत पुराना संबंध है: मुख्यमंत्री
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय के लिए कई विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के दिन प्रणाम करने आज यहां आया हूं। मेरे साथ मंत्री उमेश राय भी उपस्थित हैं। इस गुरुद्वारे के साथ मेरा बहुत पुराना संबंध है। आपने अवसर दिया है और मैं बार-बार यहां आया हूं। इससे पहले 14 नवंबर को मैं कोलकाता के बड़ाबाजार गुरुद्वारे भी गया था।
सिख समुदाय को अपना 'आत्मीय' बताया















