पत्रकारों पर हमले की निंदा, घायलों से मिले शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने
कोलकाता में कर्तव्य निर्वहन के दौरान हमले में घायल हुए पत्रकारों से
शनिवार रात को एसएसकेएम अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल
प्रशासन को सभी घायल पत्रकारों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने
का निर्देश दिया।
शुभेंदु अधिकारी ने इस संबंध में सामाजिक माध्यम
पर एक संदेश जारी कर पत्रकारों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा
कि विरोध-प्रदर्शन के नाम पर गुंडागर्दी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं
की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस को तत्काल हमले में शामिल
आरोपितों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश
दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
आवश्यक है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।















