विधानसभा चुनाव से पहले झाड़ग्राम में सुरक्षा बलों का रूट मार्च
झाड़ग्राम, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और
निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिले के विभिन्न
क्षेत्रों में बुधवार शाम केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और जिला
पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रूट मार्च किया गया।
जिला प्रशासन के
अनुसार, यह रूट मार्च आगामी चुनाव के मद्देनजर आम नागरिकों में सुरक्षा और
विश्वास का माहौल मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान बाजार,
प्रमुख सड़कों और संवेदनशील इलाकों से होकर सुरक्षा बलों ने मार्च किया।
इस
रूट मार्च में जिला मजिस्ट्रेट आकांक्षा भास्कर और पुलिस अधीक्षक मानव
सिंगला सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने
सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कानून-व्यवस्था की
स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि विधानसभा
चुनाव को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है
तथा लोगों में विश्वास कायम करने के लिए इस तरह की गतिविधियां आगे भी जारी
रहेंगी।















