पुलिस अधीक्षक, बक्सर द्वारा मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित
बक्सर पुलिस अधीक्षक, बक्सर शुभम आर्य की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित
सभागार/पुलिस कार्यालय में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई । बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक
के दौरान जिले में घटित अपराधों, लंबित कांडों, गंभीर मामलों के अनुसंधान,
वारंट एवं कुर्की निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, शराब एवं मादक
पदार्थों के विरुद्ध अभियान, साइबर अपराध, वाहन चोरी, बैंक सुरक्षा, महिला
एवं बाल अपराध, भूमि विवाद, कानून-व्यवस्था तथा आगामी पर्व-त्योहारों की
तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना
प्रभारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, त्वरित कार्रवाई,
अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन तथा जनता
की शिकायतों के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साइबर अपराधों
में पीड़ितों की राशि शीघ्र रिकवर कराने, संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई
करने तथा नियमित वाहन जांच एवं रात्रि गश्ती को और सुदृढ़ करने के निर्देश
भी दिए गए।
बैठक में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की
सराहना की गई तथा अपेक्षित प्रगति नहीं होने वाले मामलों में संबंधित
पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा
कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा अपराध
एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।














