सारण,  गंगा, सरयू और गंडक नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण सोनपुर में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक रसोई केंद्र में पीड़ितों के साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर तरैया विधायक जनक सिंह, स्थानीय विधायक विनय सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को जिले में चलाए जा रहे

राहत कार्यों, बाढ़ बचाव अभियानों और सामुदायिक किचन की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत सामग्री और भोजन वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ितों को तुरंत आवश्यक सहायता पहुंचाई जाए।