अररिया  एसएसबी 56 वीं बटालियन ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीमा चौकी तीन खंभा के बलकर्मियों के मदद से नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे अवैध नेपाली शराब के साथ बाइक सवार सुपौल जिला के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार,विशेष गश्ती टीम ने भारत नेपाल सीमा के पास बौरहा वार्ड संख्या नौ सीमा स्तंभ संख्या 196/03 के पास भारतीय परिक्षेत्र में 150 मीटर अंदर नेपाल से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली तो नेपाल निर्मित अलग अलग ब्रांड के कुल 43.125 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।

एसएसबी ने तस्करी में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल संख्या बीआर 50क्यू 3136 बरामद किया।गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिला के छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज टीलाठी का रहने वाला 56 वर्षीय परमानंद सरदार पिता पलट सरदार है।

गिरफ्तार तस्कर ने पूछताछ में खुद को एक कैरियर बताया और शराब को गांव में ही एक कारोबारी का नाम बताते हुए उनके होने की बात कही।

एसएसबी ने जब्त शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए शनिवार को अररिया मद्य निषेध विभाग के सुपुर्द कर दिया।