झारखंड में जगन्नाथपुर सबसे गर्म, लातेहार सबसे ठंडा
रांची (RANCHI): झारखंड में मौसम के मिजाज में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले का जगन्नाथपुर राज्य में सबसे गर्म रहा, जबकि लातेहार सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। जगन्नाथपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं लातेहार में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
राज्य के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा!
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान भी स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। विभाग के मुताबिक, 23 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय कुहासा छाए रहने और दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है।
ची में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज
शनिवार को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 31.5 डिग्री और न्यूनतम 23.1 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रात के तापमान में आई थी गिरावट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल दिन के तापमान में स्थिरता बनी रहेगी, जबकि अगले कुछ दिनों बाद रात के तापमान में गिरावट से सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास बढ़ सकता है।














