नेमरा में मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर मुख्यमंत्री ने निभाई पारंपरिक रस्में
पारिवारिक परंपराओं और संस्कारों का निर्वहन करते दिखें सीएम
मां के निधन से शोकाकुल मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पारिवारिक परंपराओं और संस्कारों का निर्वहन किया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म भी निभाई। इस दौरान दिवंगत माता की स्मृतियों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। नेमरा स्थित पैतृक आवास पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में परिवार की परंपराओं और रीति-रिवाजों के प्रति मुख्यमंत्री की आस्था देखने को मिली। मां के प्रति उनका सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव इस अवसर पर विशेष रूप से झलका।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर
दिवंगत रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन से सोरेन परिवार सहित राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें कि दशकर्म हिंदू परंपरा में दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार की धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान का पालन करते हुए अपनी मां के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की।














