मंत्री अशोक चौधरी ने शिक्षक मतदाताओं से की जदयू उम्मीदवार ई आनंद पुष्कर को जिताने की अपील
सारण, जनता दल यूनाइटेड सारण के जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ
प्रसाद सिंह विकल की अध्यक्षता में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक
मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक शहर के एक विवाह भवन में
आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खाद्य एवं
आपूर्ति मंत्री अशोक चौधरी रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री
अशोक चौधरी ने पिछले बीस वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व
में शिक्षकों और आमजनों के हित में किए गए विकास कार्यों की विस्तार से
चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा और शिक्षकों के उत्थान के
लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षक मतदाताओं से
आग्रह किया कि वे जदयू उम्मीदवार ई आनंद पुष्कर के पक्ष में अधिक से अधिक
मतदान करें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर बिहार विधान परिषद भेजें।
जिला
अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने सभी का स्वागत करते हुए शिक्षक
मतदाताओं से ई आनंद पुष्कर को अपना प्रतिनिधि चुनने की अपील की। इस अवसर पर
विधान पार्षद प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक रणधीर सिंह, पूर्व सांसद
लाल बाबू राय, पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, पूर्व विधायक छोटेलाल राय,
गोपालगंज जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल, डॉ. विशाल सिंह राठौड़, जयप्रकाश यादव,
राजेश त्यागी, ब्रजेश कुमार, ई० प्रभाष शंकर और वरूण प्रकाश सहित बड़ी
संख्या में जदयू कार्यकर्ता और शिक्षक मतदाता उपस्थित रहे।















