सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक
नई
दिल्ली, घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के
दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,340 रुपये से
लेकर 1,54,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह
22 कैरेट सोना आज 1,39,640 रुपये से लेकर 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम
के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आने के कारण दिल्ली
सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज शुरुआती कारोबार के दौरान 2,74,900
रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24
कैरेट सोना 1,52,490 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22
कैरेट सोने की कीमत 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,340 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,52,390 रुपये
प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,690 रुपये प्रति 10 ग्राम
दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना
आज 1,54,360 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,41,490
रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट
सोना 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की
कीमत 1,52,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना
1,39,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के
सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर
पर और 22 कैरेट सोना 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर
पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक
रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोना 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश
के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में
भी आज सोने के भाव में मामूली गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन
तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट
सोना 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी
तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।












.jpeg)


