अमेरिकन और विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार
नोएडा,थाना साइबर क्राइम पुलिस ने इंटरनेट पर विज्ञापन चलाकर
ऑनलाइन डायलर के माध्यम से अमेरिकन व अन्य विदेशी नागरिकों को हैकिंग एवं
डाटा चोरी कर भय दिखाकर ठगी करने वाले गैंग के 16 लोगों को गिरफ्तार किया
है। इनके पास से चार लैपटॉप, 15 डेस्कटॉप, 15 मॉनिटर, 16 मोबाइल फोन, 16
माइक हेडफोन आदि बरामद हुआ है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम
शैव्या गोयल ने गुरुवार काे बताया कि एक सूचना के आधार पर साइबर क्राइम
थाना पुलिस ने सेक्टर 16 नोएडा से विवेक ठाकुर उम्र 32 वर्ष, गौरव सिंह
उम्र 36 वर्ष, गौरव गुप्ता उम्र 29 वर्ष, अभिषेक मसीह उम्र 30 वर्ष,
अश्विनी कुमार पुत्र उम्र 30 वर्ष, रोहन शर्मा उम्र 23 वर्ष, संत कुमार
उम्र 23 वर्ष, उपेंद्र सिंह उम्र 33 वर्ष, अंकुश चौरसिया उम्र 34 वर्ष
,आयुष चौबे उम्र 32 वर्ष, सुधीर सिंह उम्र 30 वर्ष, अनुपम सक्सैना उम्र 44
वर्ष, अभिषेक मौर्य उम्र 32 वर्ष, शिवम पाठक उम्र 27 वर्ष, प्रदीप कुमार
उम्र 36 वर्ष, वरुण गुप्ता उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है।















