शिवसागर (असम), शिवसागर जिला पुलिस ने मवेशी चोरी के मामले में शामिल पांच मवेशी चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि शिवसागर इलाके में मवेशी चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मवेशी चोरी की जांच करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार चोरों की पहचान बाबूलाल अली, मुस्तफा खान, इकराम अली, यासील अली और फैजुद्दीन के रूप में की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपित मवेशी चोरी में शामिल पाए गए हैं। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी आधार पर गिरफ्तार सभी चोरों से सघन पूछताछ कर रही है।

झारखंड की ताज़ा खबरें